Keshav Prasad Maurya

    Loading

    लखनऊ. उपमुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने अपने जनपद एटा के व्यस्ततम कार्यक्रम के तहत  शहर के ग्रीन गार्डन गेस्ट पहुंचकर लोक निर्माण विभाग एटा की रू.18.30 करोड़ की लागत की 21 किलोमीटर लम्बाई की 19 परियोजनाओं, लोक निर्माण विभाग कासगंज की रु. 456.64 करोड़ की लागत की 349 किलोमीटर लम्बाई की 121 परियोजनाओं, उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग लघु सेतु की रू.96 लाख की एक परियोजना, कासगंज सेतु निगम की रू.26.31 करोड़ की 4 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

    इस तरह रु.502 करोड़ की 370 किलोमीटर लम्बाई की 145 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग एटा के रू. 53.61 करोड़ की 45.10 किलोमीटर लम्बाई के 36 कार्यां, लोक निर्माण विभाग कासगंज के रु. 68.77 करोड़ की 113 किलोमीटर लम्बाई के 51 कार्यां, राज्य सेतु निगम कासगंज के रू. 29.74 करोड़ के एक कार्य का शिलान्यास किया। इस तरह 152 करोड़ की लागत के 158 किलोमीटर लम्बाई के 88 कार्यां का शिलान्यास किया गया। उपमुख्यमंत्री ने जनपद एटा भ्रमण के दौरान कुल रु.654.34 करोड़ की लागत की 529.08 किलोमीटर लम्बाई की 233 परियोजनाओं का लोकार्पण/ शिलान्यास किया।

    कल्याण सिंह के नाम से जोड़ा जाएगा

    उपमुख्यमंत्री  का ग्रीन गार्डन में आयोजित लोकार्पण, शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सांसद राजवीर सिंह, सांसद हरनाथ सिंह यादव, एटा कासगंज जनपद के सभी विधायकगणों सहित अन्य  जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर, फूलमालाएं भेंट कर स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री ने ग्रीनगार्डन में जनसभा के दौरान कहा कि एटा लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत एटा, कासगंज क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की 233 परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास किया जा रहा है। अलीगढ़-रामघाट मार्ग को भी कल्याण सिंह के नाम से जोड़ा जाएगा। देश में मोदी के नेतृत्व में  बहुत बदलाव हुआ है। 

    नीति के तहत कार्य किया जा रहा है

    आज प्रदेश में हर क्षेत्र में परिवर्तन है। सड़क, विद्युत, गरीबों के उत्थान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना आदि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्रों का लाभान्वित किया जा रहा है। बिना किसी भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति के तहत कार्य किया जा रहा है। 

    बिना भेदभाव के व्यापक स्तर पर काम चल रहा है

    उपमुख्यमंत्री  ने कहा कि विकास मे कोई भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा, प्रदेश के सभी 75 जनपदों में बिना भेदभाव के व्यापक स्तर पर काम चल रहा है। मोदी सरकार को किसानों की सच्ची हितैशी सरकार बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत अब तक किसान भाईयों को 9 किश्तो मे धनराशि बिना किसी भेदभाव के प्रेषित की जा चुकी है। 

    सांसद राजवीर सिंह ‘राजू भईया’, सांसद हरनाथ सिंह यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कि जनपद आगमन पर उप मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।  उप मुख्यमंत्री  अपने भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला पंचायत परिसर स्थित जनेश्वर मिश्र हॉल में जैन समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। तदोपरान्त उपमुख्यमंत्री विधायक ममतेश शाक्य, विधायक विपिन वर्मा ‘डेविड’, सांसद हरनाथ सिंह यादव एवं सांसद राजवीर सिंह राजू भईया के आवास भी पहुंचे।  

    इस अवसर पर बृजबहादुर सिंह, सांसद राजवीर सिंह राजू भईया, सांसद हरनाथ सिंह यादव, सदर विधायक विपिन वर्मा ‘डेविड’, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, जलेसर विधायक संजीव कुमार दिवाकर, कासगंज विधायक देवेन्द्र सिंह राजपूत, पटियाली विधायक ममतेश शाक्य, टूण्डला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, एसएसपी उदय शंकर सिंह, संदीप जैन, पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मौजूद रहे।