प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

    Loading

    नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida) में भीषण सड़क हादसा हो गया। नॉलेज पार्क के पास ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे (Greater Noida Expressway) पर दो बसों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। और करीब 20 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती  कराया गया है। ग्रेटर नोएडा पुलिस  (Greater Noida Police)ने इस घटना की जानकारी दी है। फिलहाल मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं।

    जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर नोएडा के नॉलेज पार्क के पास दो बसें आपस में टकरा गईं। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने रविवार सुबह यह जानकारी दी। खबरों के मुताबिक, दुर्घटना में बीस लोग घायल हो गए जबकि तीन की मौत हो गई।  अस्पताल में भर्ती घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस घटना स्थल पर पहुंच गई। आनन फानन में घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहाँ तीन की मौत की पुष्टि हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम का माहौल है। वहीं पुलिस ने   शवों का पंचनामा कर पीएम के लिए  अस्पताल में रखवा दिया है।