
मथुरा: उत्तर प्रददेश के यमुना एक्सप्रेस वे (Yamuna Expressway) पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां यमुना एक्सप्रेस-वे पर कंझावाला (Kanjhawala) जैसी घटना घटी। मंगलवार तड़के एक कार शव को 12 किलोमीटर तक घसीटती रही। और कार चालक को पता ही नही चला कि कार में कोई फंसा है। मथुरा टोल नाके (Mathura toll block) पर जब कार रुकी तो वहां मौजूद कर्मचारियों की नजर कार के नीचे फंसे शव पड़ी जिससे उनके होश उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में शव के चिथड़े-चिथड़े हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब तीन कार सवार कार चालक आगरा से दिल्ली के लौट रहा था। यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 106 पर कार के नीचे एक शव फंस गया। इसकी जानकारी कार चालक को नहीं हुई। जब वह टोल नाके पर पहुंचा तो वहां के कर्मचारियों ने देखा कि कार के पिछले हिस्से में कोई फंसा है। शव का सर दिख रहा था। लेकिन इस बीच शव के चिथड़े हो गए थे।
मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई। काफी मशक्कत के बाद शव को कार से निकाला गया। कार सवारों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस को घटनास्थल माइल स्टोन 106 पर मरने वाले का जूता मिला है। इससे पुलिस यही अनुमान लगा रही है कि घटना माइल स्टोन 106पर हुई है। अभी मरने वाले की पहचान नहीं हो सकी है।