kpmaurya1
pic @(kpmaurya1)

Loading

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Govt.) स्वच्छ, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन देकर सबकी आशाओं को पूरा करने के गम्भीर प्रयास कर रही हैं। सुशासन विकास और रोजगार देते हुए जन समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार जनता के द्वार पर जा रही है। इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद अयोध्या (Ayodhya) के विकासखंड मवई स्थित कसारी गांव (Kasari Village) में आयोजित ग्राम चौपाल में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र  वितरित किए। वहां पर वृक्षारोपण भी किया।

अयोध्या के कसारी गांव की ग्राम चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निदान के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्यायों और कार्यों के लिए लोगों को राजधानी तक न दौड़ना पड़े, इससे निजात दिलाने के लिए ग्राम चौपाल व्यवस्था शुरू की गई हैं। अब सरकार खुद आपके गांव तक आकर और घर बैठे आपकी समस्या का निदान करने आ रही है। ग्राम चौपालों में जनता से सीधा संवाद हो रहा हैं। माताओं-बहनों और ग्रामीण जनों की समस्याओं का समाधान हो रहा हैं।

गांव की समस्या गांव में ही समाधान हो रहा है

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम चौपालों का आयोजन कर सरकार खुद  जनता के द्वार पर चलकर जा रही है। प्रत्येक शुक्रवार को प्रत्येक विकासखंड के 2 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपालों का आयोजन किया जा रहा है और गांव की समस्या गांव में ही समाधान किया जा रहा हैं। चौपालों के दौरान गांव में कराए गए विकास कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण भी किया जा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता भी ग्राम चौपालों में सुनिश्चित की जा रही हैं। ग्राम चौपालों के आयोजन से गांव में विकास का रथ तेजी से बढ़ रहा हैं। गांव की स्थानीय और सार्वजनिक समस्याओं का भी समाधान किया जा रहा हैं।

 1.75 करोड़ से अधिक परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए गए 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वन नेशन-वन राशन कार्ड की व्यवस्था की गयी है। सबको भरपेट भोजन देना हमारी जिम्मेदारी है। प्रदेश में 15 करोड़ गरीबों को खाद्यान्न वितरण किया जा रहा हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना मे 1.75 करोड़ से अधिक परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए गए हैं। मोटे अनाजों के प्रयोग को बढ़ावा (श्रीअन्न) और प्राकृतिक खेती और जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा हैं। 1,500 से अधिक रोजगार मेलों का आयोजन किया गया है। लगभग 9 करोड़ पशुओं का टीकाकरण और 6,484 गोआश्रय स्थलों की स्थापना की गयी है। 2 लाख से अधिक महिलाएं पीएम स्वनिधि योजना से लाभान्वित हुई हैं। उद्यमियों को प्रोत्साहन नई एमएसएमई नीति लागू  की गयी है। पावर फॉर ऑल के तहत एक करोड़ 58 लाख घरों का विद्युत संयोजन दिया गया है और 1,21,324 मजरों का विद्युतीकरण  किया गया है। बजट में 2025 के कुंभ के लिए 2,500 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गयी है।

 मां कामाख्या धाम में की पूजा-अर्चना

इससे पहले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रुदौली (अयोध्या) के गोमती तट पर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ मां कामाख्या धाम में कामाख्या भवानी मां के दर्शन और पूजा-अर्चना किया। माता भवानी जी से प्रदेशवासियों के सर्वकल्याण के लिए प्रार्थना की। प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां कामाख्या धाम में आयोजित विशाल भंडारे में सम्मिलित होकर लोगों को संबोधित किया। मौर्य ने अयोध्या जाते समय निर्मित हो रहे प्रभु श्री रामलला के भव्य मंदिर के निर्माण कार्य का हवाई निरीक्षण भी किया।