Keshav Prasad Maurya

    Loading

    लखनऊः उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ने अपने-7 कालीदास मार्ग स्थित आवास (कैम्प कार्यालय) पर विभिन्न जनपदों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या (Problems) को पूरी गम्भीरता से सुना और समस्याओं के निराकरण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया । 

    जनता दर्शन में बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष और दिव्यांग सहित सैकड़ों लोगों ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं बतायी। बतायी गयी समस्याओं में मुख्य रूप से विद्युत, मार्ग चौड़ीकरण,  सड़क निर्माण,  आवास दिलाने, अवैध कब्जा, कानून व्यवस्था, रास्ता खुलवाने, विकास कार्य, मारपीट, राजस्व ,अतिक्रमण, जमीनी विवाद, चिकित्सा सहायता आदि थी।

    कई लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण 

    उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन में आए तमाम लोगों से उनकी समस्याएं सुनी और प्रार्थना पत्र भी लिए, साथ ही कई लोगों की समस्याओं के निस्तारण के संबंध में उपमुख्यमंत्री ने शासन के कई उच्चाधिकारियों, जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों सहित कई अधिकारियों से फोन पर वार्ता भी की। कई लोगों की समस्याओं का जनता दर्शन के दौरान ही निस्तारण भी कराया गया। उप मुख्यमंत्री ने फरियादियों को विश्वास दिलाया कि किसी को निराश नहीं होना पड़ेगा, सबकी समस्याओं का समुचित समाधान कराया जाएगा।