Lucknow-Fire
Pic: Social Media

    Loading

    नई दिल्ली/लखनऊ. लखनऊ (Lucknow) से मिली एक खबर के अनुसार, यहां बीते गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी एक अनुसार यहां के चारबाग के होटल रंगोली के बेसमेंट में बने बेस्ट बिरियानी रेस्टोरेंट में भयंकर आग (Fire) लग गई। वहीं इस हादसे में एक युवक की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही घटना में 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए बताए जा रहे हैं। जिन्हें इलाज के लिए पास के ही सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

    जानकारी के अनुसार होटल में उस वक्त 7 लोग ठहरे हुए थे। यह सभी नासिक से शादी में शामिल होने आए थे। घटना बीती रात रात 9:30 बजे की है। वहीं रात 11 बजे तक धुआं और लपटें दूर तक देखी गईं थी। इस आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल के लोगों ने 2 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद इस आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार ये हादसा गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते हुआ। मौके पर पुलिस-अग्निशमन की टीम पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

    Courtsey:  HASHTAG BHARAT NEWS

    पुलिस के अनुसार मृतक अपने 7 साथियों के साथ प्रतापगढ़ शादी में शामिल होने के लिए आया था। सभी गुरुवार को शादी से लौटने के बाद चारबाग के रंगोली होटल में रुके हुए थे। इनसे से 3 लोग होटल में बने रेस्टोरेंट में बिरियानी खाने चले गए थे। जबकि 4 साथी ऊपर होटल के अपने कमरे में आराम कर रहे थे। सभी को शुक्रवार को ट्रेन से वापस लौटना था। लेकिन अचानक यहां आग लग गई। इस आग के लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आग पर काबू पाने के लिए टीम लग गई। वहीं होटल में लगे उपकरणों से आग पर काबू पाने की स्टाफ ने कोशिश की। इसके साथ ही दमकल को सूचना दी गई। मामले पर पुलिस की विवेचना जारी है।