shakya
Pic: Social Media

    Loading

    नई दिल्ली/मैनपुरी. आज मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव (Mainpuri By-Election) के लिए BJP उम्मीदवार रघुराज शाक्य (Raghuraj Shakya) ने अपना नामांकन भर दिया है।  वहीं आज पर्चा भरने के बाद BJP के शाक्य ने कहा कि, वो अपना नामांकन करने से पहले सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की समाधी स्थल पर गए और उनका आशीर्वाद लेकर आए हैं। वे साथ ही सैफई के सभी लोगों का भी आशीर्वाद लेंगे।  सभी मैनपुरी लोकसभा के मतदाता हैं। 

    वहीं मैनपुरी को सपा के गढ़ बताए जाने को लेकर रघुराज शाक्य ने कहा कि, गढ़ तो जनता ने बनाया।  सबसे बड़ी अदालत इन्ही जनता की है। जनता ने बड़े बड़े किले गिरा दिए और इस बार मैनपुरी की जनता की तरफ से BJP के कार्यकर्ताओं का इनका पूरा आशीर्वाद मिलेगा।  इस बार मैनपुरी में कमल खिलकर ही रहेगा। 

    गौरतलब है कि, सपा की तरफ से अखिलेश यादव की धर्मपत्नी डिंपल यादव ने मैनपुरी विधानसभा उपचुनाव (by-election) के लिए अपना नामांकन भरा है। पता हो कि,मैनपुरी लोकसभा सीट को समाजवादी पार्टी और यादवों का गढ़ कहा जाता है। यहां साल 1996 के बाद से ही सपा की राजनीति चल रही है। लेकिन फिलहाल पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर सपा के सामने अपना वर्चस्व बचाने की बड़ी चुनौती खड़ी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस बार पार्टी द्वारा डिंपल यादव को टिकट दिया गया है।