accident
File Photo

    Loading

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बहराइच में रविववार की सुबह एक जोरदार सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें बड़ी संख्या में अयोध्या रामलला के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की मौत हो गई,साथ ही लगभग दर्जनों जख्मी हो गए। जिन्हे जिला अस्पताल भर्ती कर उपचार किया जा रहा हे।   

    बताया जा रहा है बहराइच में मोतीपुर थाना के अंतर्गत लखीमपुर खीरी-नानपारा हाइवे पर 20 श्रद्धालुओं से भरी बस और कंटेनर में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई करीब 11 लोग घायल हो गए। यात्रियों से भरा  मिनी बस कर्नाटक राज्य से रुपईडीहा बार्डर से होते अयोध्या प्रभु श्रीराम के दर्शन को जा रहे थे। जिसके बाद श्रद्धालुओं को काशी विश्वनाथ दर्शन को जाना था। लेकिन इसके पहले ही हुए दर्दनाक हादसे में श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 

    प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो यह टक्कर इतना जोरदार था की बस के परखच्चे उड़ गए। जिसके बाद स्थानिक घायलों की मदद को भागे और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर मृतकों की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को जिला अस्पताल में भरती करवा दिया है। जिनका कुशल इलाज चल रहा है।