Woman raped on pretext of getting her a job and marriage in Maharashtra's Thane, accused arrested
Representative Image

    Loading

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के हरदोई में अकेली नाबालिक लड़की को बंदूक दिखाकर साथ गैंगरेप करने की सनसनी खेज मामला सामने आया है। लडकी  के परिवार वालो ने पांच लड़को के खिलाप पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। घटना की गंभीरता देखते एसएसपी और सीओ  घटनास्थल पर पहुंचे कर मामले की जांच की। पुलिस ने गैंगरेप में शामिल पांच आरोपियों में से तीन को पकड़ा लिया है, वहीं बाकि दो की  तलाश चल रही है। पुलिस आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। 

    घटना उत्तर प्रदेश के हरदोई  के सांडी गांव की है। पीड़िता के भाई ने पुलिस को जानकारी दी कि, 15 जून को परिवार के सभी लोग रिश्तेदार के यहाँ शादी में गए थे। वहीं उसके पिता रोडवेज बस चालक है, वो भी बहार गए थे। जिस कारण पीड़िता घर पर अकेले ही थी। मौके का फायदा उठाते हुए गांव के पांच लड़के घर में पहुंचकर लड़की को बन्दूक से डराकर खेत में ले गए और उसके साथ जबरन  गैंगरेप किया।  शादी के बाद घर आने पर लड़की ने घरवाले को पूरी बात बताई।   

    पीड़िता के भाई ने पुलिस को बताया कि, रेप करने वाले लड़को ने पीड़िता को डराया और यह बात किसी को नहीं बताने को कही। अगर यह किसी को बताया तो पुरे परिवार को गोली  से मार देने की धमकी दी। जिसके कारण लड़की डर गयी थी।  पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव ने बताया कि, सभी अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अभी तक तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया है और दो की  तलाश चल रही है।