rain-basera

    Loading

    लखनऊ: 2023 को बीते अभी महज 11 दिन हुए हैं। जहां हर किसी पर साल की शुरुआत में मनोरंजन की खुमारी चढ़ी थी, वहीं योगी सरकार (Yogi Government) तब भी अपने सूबे के जरूरतमंदों और निराश्रितों की चिंता में लगी थी। कोई जरूरतमंद खुले में न सोए, किसी को कंबल का अभाव न हो। अलाव की समुचित व्यवस्था हो। रैनबसेरे साफ-सुथरे हों। इस पर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने खुद नजर रखी थी। एक तरफ जहां 10 दिन में सरकार की ओर से एक लाख 79 हजार 740 कंबल (Blankets) बांटे गए, वहीं 8 जनवरी को अपने काशी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों का हाल जाना और जरूरतमंदों को खुद भोजन और कंबल वितरण कर मुखिया होने का फर्ज निभाया। यहां उन्होंने खुद ही लोगों से व्यवस्था की हकीकत पूछ ली। जब सभी ने संतोष जताया तो सीएम योगी संतुष्ट नजर आए। 

    इसके पहले गोरखपुर में भी मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से कंबल और भोजन वितरण किया था। सरकार की ओर से इस शीतलहरी में अब तक कुल 4 लाख 66 हजार 201 जरूरतमंदों तक कंबल पहुंचाया गया। सूबे के सभी 75 जनपदों में जनप्रतिनिधियों के हाथों अब भी कंबल वितरण कार्यक्रम जारी हैं।  

    4.66 लाख से अधिक कंबलों का किया गया वितरण 

    सूबे में भयंकर शीतलहरी चल रही है। इससे बचाने के लिए योगी सरकार ने जनप्रतिनिधियों और अफसरों के जरिए हर जनपदों पर नजर रखी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह आदेश दिया था कि कोई भी खुले में न सोए। किसी भी हाल में कंबल वितरण रुकना नहीं चाहिए। हर जरूरतमंद तक कंबल पहुंचना चाहिए। इसमें जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाए। 10 जनवरी तक सरकार की ओर से कुल 4 लाख 66 हजार 201 कंबल वितरित किए गए। पहली जनवरी तक यह संख्या दो लाख 86 हजार 740 थी। यानि सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत सिर्फ दस दिन में एक लाख 79 हजार 740 कंबल वितरित किए गए। 

    लखीमपुर में 21926, हरदोई में 16629, बरेली में 12640  कंबल वितरित 

    ठंड को देखते हुए सरकार की ओर से 10 दिन में काफी तेजी से कंबल वितरित किए गए। लखीमपुर हो या बांदा, महराजगंज हो या उन्नाव, हर जनपदों में काफी तेजी से कंबल वितरण की कार्रवाई हुई। इस शीतलहरी में अब तक लखीमपुर खीरी में 21,926, हरदोई में 16,629, बरेली में 12,640, बांदा में 12,546, बुलंदशहर में 12,050, देवरिया में 11,414, महराजगंज में 11,989,  गाजीपुर में 11,600, प्रयागराज में 11,570, बलिया में 10,395, रायबरेली में 10,288, उन्नाव में 10,265,  फिरोजाबाद में 10,123, लखनऊ में 9,990, सीतापुर में 9,450, श्रावस्ती में 9,437 कंबल वितरित किए जा चुके हैं। 

    नए साल के 10 दिन में बांटे गए कंबल 

    • अंबेडकर नगर:2994
    • अमेठी:2650 
    • अमरोहा:1394
    • औरैया:1450
    • आजमगढ़:7983
    • बागपत:940 
    • बहराइच:2616  
    • बलिया:4360
    • बलरामपुर:1819
    • बाराबंकी:1993
    • बांदा:11146
    • बरेली:5233
    • बस्ती:2495
    • बुलंदशहर:5964
    • देवरिया:5642
    • फर्रुखाबाद:1633
    • फिरोजाबाद:6148
    • नोएडा:1911
    • गाजियाबाद:1500
    • गाजीपुर:10888
    • गोंडा:1424      
    • हमीरपुर:1402
    • हाथरस:2210 
    • जौनपुर:3139  
    • कन्नौज:1388
    • कानपुर देहात:2998 
    • कानपुर नगर:1310
    • कौशांबी:3289
    • कुशीनगर:3286
    • लखीमपुर:16491
    • ललितपुर:1199
    • लखनऊ:4858
    • महराजगंज:7016
    • महोबा:953
    • मथुरा:4124   
    • मऊ:519
    • मेरठ:228
    • मिर्जापुर:2570
    • मुजफ्फरनगर:1503
    • प्रतापगढ़:4771
    • प्रयागराज:1676
    • रायबरेली:1573
    • रामपुर:1647
    • सहारनपुर:770
    • संतकबीर नगर:501
    • संत रविदास नगर:2169
    • शाहजहांपुर:2385
    • श्रावस्ती:6107
    • सिद्धार्थनगर:1900
    • सीतापुर:1890
    • सुल्तानपुर:1178
    • उन्नाव:7188
    • वाराणसी:1253