कांग्रेस की ‘भाजपा गद्दी छोड़ो’ मार्च पर चली पुलिस की लाठियां, कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

    Loading

    मऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election) के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत दिखाना शुरू कर दिया है। पहले जहां समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने सायकल यात्रा निकाली। वहीं अब कांग्रेस (Congress) ने ‘भाजपा गद्दी छोड़ो’ पदयात्रा अभियान शुरू कर अपनी ताकत दिखाने का प्रयास किया है। इसी क्रम में मंगलवार को मऊ जिले में भी इस पदयात्रा आयोजन किया। मार्च के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकताओं के बीच झड़प हो गई। जिसके बाद भीड़ को तीतर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठी चर्जा किया। पुलिस की इस कार्रवाई में कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार, यात्रा जब शहर के मुख्य इलाके से गुजर रही थी, तभी पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं आपस में भीड़ गए। कार्यकर्ताओं को तीतर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज शुरू कर दिया। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। 

    पुलिस की मार से कई घायल 

    पुलिस की इस लाठीचार्ज में कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई हैं। इस दौरान किसी के हाथ टूट गया, तो किसी के पैर। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।