PM Modi and Yogi Adityanath
File Photo : PTI

    Loading

    नई दिल्ली/मुंबई. एक बड़ी खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए BJP अपने प्रत्याशियों की सूची की आधिकारिक घोषणा जल्द ही कर सकती है. जी हाँ सूत्रों की मानें तो अयोध्या से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस बार चुनाव का टिकट मिल सकता है. वहीं प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi)की मौजूदगी में आज बीजेपी की चुनाव समिति इस पर आधिकारिक मुहर लगा सकती है. 

    गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (BJP) की सरकार से स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के इस्तीफे के अगले ही दिन भगवा दल ने बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) (Samajwadi Party) के तीन बार के विधायक और फिरोजाबाद जिले के कद्दावर नेता हरिओम यादव (Hariom Yadav) को पार्टी में शामिल करा लिया। वहीं हरिओम यादव को फिलहाल  सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का बेहद करीबी माना जाता है।

    बता दें कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में आगामी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) से पहले शिवसेना (Shivsena) ने भी अपने कई उम्मीदवार मैदान में उतारने का फैसला किया है। इसके साथ ही शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने बीते बुद्क्वार को कहा है कि, शिवसेना UP चुनाव में अपने उम्मीदवार 50 से 100 सीटों पर उतारेगी। साथ ही शिवसेना नेता संजय राउत का  कहना था कि, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शिवसेना 50-100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसी क्रम में वे आज कल पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दौरा करने वाले हैं।