priyanka-gandhi

    Loading

    वाराणसी. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh VidhanSabha Ekection) में मजबूत चुनौती पेश करने की कोशिश कर रही कांग्रेस की रविवार (Sunday) को वाराणसी में हुई ‘किसान न्याय रैली’ (Kiassan Rally) का आगाज मंत्रोचार, शंखनाद, हर-हर महादेव के साथ कुरान की आयात और गुरुवाणी से हुआ। लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद पूर्वांचल में हुई कांग्रेस की बड़ी सभा को संबोधित करने से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा (Priyanka gandhi Vadra) ने यहां बाबा विश्वनाथ मंदिर और मां दुर्गा मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की।

    प्रियंका गांधी के रैली स्थल पर पहुंचने के बाद जब कार्यक्रम का विधिवत आगाज हुआ तो सबसे पहले मंत्रोचार और शंखनाद किया गया। इसके बाद प्रियंका समेत मंच पर मौजूद कांग्रेस नेताओं ने हर-हर महादेव का नारा लगाया। इसके उपरांत इस जनसभा में कुरान की आयत और गुरुवाणी का पाठ भी किया गया। इस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा ने कहा, “कांग्रेस देश की इकलौती पार्टी है जो सभी धर्मों और वर्गों का प्रतिनिधित्व करती है। यही यहां देखने को मिला है।”

    इस ख़ास अवसर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज वाराणसी में किसान न्याय रैली को संबोधित किया।  इस दौरान उन्होंने वाराणसी से सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अपने निशाने पर लिया। 

    क्या कहा आज प्रियंका गाँधी  ने  

    • आज प्रियंका ने कहा कि, इस देश के गृह राज्य मंत्री के बेटे ने अपनी गाड़ी के नीचे 6 किसानों को निर्ममता से कुचल दिया और सब परिवार ये कहते हैं कि हमें मुआवज़ा नहीं न्याय चाहिए। लेकिन हमें न्याय दिलाने वाला इस सरकार में नहीं दिख रहा है
    • उन्होंने आज कहा, कोरोना के समय लोगों को ये उम्मीद नहीं थी कि ये सरकार उनकी मदद करेगी।  उसके बाद हाथरस में अपराध हुआ।  सरकार ने अपराधियों को नहीं रोका।  सरकार ने परिवार के सदस्यों को अपनी बेटी की चिता जलाने से रोका।  उस परिवार ने मुझसे कहा कि दीदी हमें न्याय चाहिए, लेकिन हम न्याय की उम्मीद नहीं कर सकते। 
    • प्रियंका ने आज ये भी कहा, जब लखीमपुर में शहीद नक्षत्र सिंह के घर गई, तो पता चला कि उनका बेटा सीमा सुरक्षा बल में दाखिल हुआ है।  जब मैं अगले परिवार से मिलने गई तो बताया गया कि उनके भाई-बहन सेना में देश की सेवा करते हैं।  जब मैं पत्रकार रमन कश्यप के घर गई तो बताया गया कि वो वीडियो ले रहे थे, इसलिए उन्हें कुचल दिया गया। 
    • किसान आंदोलन पर अपना भरोसा दिखाते हुए कहा कि, प्रियंका ने कहा, आप जानते हैं कि किसान ने 9-10 महीनों से एक आंदोलन जारी रखा है।  300 दिन से अधिक ये आंदोलन चला है।  600 से ज्यादा किसान शहीद हुए हैं।  ये आंदोलन इसलिए कर रहे हैं क्योंकि ये जानते हैं कि तीन कानून के जरिए उनके जमीन, आमदनी, फसल सब उनके खरबपति मित्रों के पास जाने वाली है।  
    • उन्होंने ये भी कहा कि, यहां के मुख्यमंत्री मंच पर बैठे हुए उस मंत्री(गृह राज्य मंत्री) का बचाव कर रहे हैं जिसके बेटे ने ऐसा काम(लखीमपुर खीरी की घटना) किया है। जो प्रधानमंत्री लखनऊ आ सकते थे वो दो घंटे की दूरी पर लखीमपुर नहीं जा सकते उन किसानों के आंसू पोंछने के लिए?
    • BJP और प्रधानमंत्री मोदी पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए बोला कि, इस देश में दो लोग ही सुरक्षित हैं।  एक जो BJP के साथ जुड़ा है और दूसरे उनके खरबपति मित्र।  इस देश का न मजदूर सुरक्षित है, न मल्लाह निरक्षित है, न दलित सुरक्षित, न गरीब सुरक्षित है, न महिला सुरक्षित है, इस देश में सिर्फ प्रधानमंत्री, उनके मंत्री, उनकी पार्टी के लोग, जो सत्ता में हैं और उनके खरबपति दोस्त सुरक्षित हैं।  
    • वहीं अपनी बात बढ़ाते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि, ये देश भ्रष्ट हो रहा है।  जितने भी इश्तेहार, होर्डिंग लग रहे हैं, इनके पीछे जो सच्चाई है, आप जानते हैं।  कांग्रेस के जितने भी कार्यकर्ता हैं, किसी से नहीं डरते हैं।  हमें जेल में डालिए, हमें मारिए, हमें कुछ भी कर लीजिए, हम लड़ते रहेंगे, जब तक गृह राज्यमंत्री इस्तीफा नहीं देंगे, हम लड़ते रहेंगे, हिलेंगे नहीं। 

      हर-हर महादेव का उद्घोष 

    वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़े पूर्व मंत्री अजय राय समेत कांग्रेस की इस रैली में शामिल कई नेताओं ने हर-हर महादेव का उद्घोष के साथ आपने भाषण का समापन किया। इस रैली पर लखीमपुर खीरी की घटना की स्पष्ट छाप देखने को मिली। लगभग सभी वक्ताओं ने इस घटना का उल्लेख किया और मुख्य मंच के सामने एक बड़ा बैनर लगाया था जिस पर “अजय कुमार मिश्रा को बर्खास्त करो” लिखा हुआ था।

    लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए जाते समय हिरासत में लिए जाने और करीब दो दिनों तक पुलिस की अभिरक्षा में रहने के बाद प्रियंका की उत्तर प्रदेश में यह पहली जनसभा थी। राहुल गांधी और प्रियंका ने हिंसा के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की थी। गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में गत तीन अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव के दौरे के विरोध को लेकर भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में मिश्रा के बेटे आशीष समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आशीष मिश्रा को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।