लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की मुश्किलें लगातार बढ़ती जारही है। एक ओर जहां पार्टी खुद को खड़े करने में लगी हुई है। वहीं दूसरी तरफ उसने उम्मीदवार, कद्दावर नेता लगातार पार्टी को छोड़ अन्य दलों में शामिल होते जा रहे हैं। आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद एक और बड़े नेता पूर्व अध्यक्ष राज बब्बर की घर वापसी की चर्चा शुरू हो गई है। वहीं समाजवादी पार्टी प्रवक्ता के पोस्ट ने इसे और बल मिल गया है।
दरअसल, सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चंद ने गुरुवार को सोशल ब्लॉगिंग वेबसाइट कू एप पर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि, “कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व समाजवादी नेता, अभिनेता जल्दी ही समाजवादी होंगे।”
ज्ञात हो कि, राज बब्बर कांग्रेस में शामिल होने के पहले समाजवादी पार्टी के नेता थे। सपा में अमर सिंह की बढ़ते कद को देखते हुए उन्होंने पार्टी को छोड़ दिया था। वहीं कुछ दिनों के बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। लेकिन, 2019 लोकसभा में करारी हार मिलने के बाद से वह कांग्रेस में हाशिये पर चल रहे हैं।