accident
File Photo

    Loading

    झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में ट्रेक्टर के ट्राली पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई है।  जानकारी के मुताबिक इस हादसे में मारे गए 11 लोगों में से 7 महिलाएं और 4 बच्चे हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर ट्रॉली भांडेर की ओर से झांसी के चिरगांव आ रही थी।  तभी चिरगांव के पास लोगों से भरी ये ट्रॉली अनियंत्रित हो कर पलट गई और भीषण हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि ये गाय को बचाने के चक्कर में ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। 

    रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे के समय ट्रैक्टर की ट्रॉली में करीब 30-32 लोग बैठे हुए थे। जिनमें से 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और  6 अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, जिन्हें झांसी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

    योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने झांसी के चिरगांव थाना के पास हुए इस सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।  उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के प्रबन्ध करने के निर्देश दिए हैं।