akhilesh

    Loading

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश चुनाव (UP Assembly Elections) के लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party ) ने एक और सूची जारी कर दी है। इस सूची में 56 प्रत्याशियों के नाम शामिल है। योगी आदित्यनाथ की सरकार में मंत्री रहे दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) को घोसी से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, सपा में लखीमपुर खीरी के धौरहरा से वरुण चौधरी को उतारा है। इससे पहले समाजवादी पार्टी 39 लोगों की सूची जारी की थी।  

    बहुजन समाज पार्टी से सपा में आए लालजी वर्मा को कटेहरी और राकेश पांडे को जलालपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, विधानसभा की पूर्व अध्यक्ष रही माता प्रसाद पांडे को परंपरागत सीट इटवा से मैदान में उतरेंगे। वहीं, विनय तिवारी को चिल्लूपार से अपनी किस्मत आजमाएंगे। पार्टी के प्रदेश महासचिव रहे अरविंद सिंह गोप को दरियाबाद से मैदान में उतारा गया है। उल्लेखनीय है कि, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को उनकी परंपरागत सीट बांसडीह से उतारा गया है।

    उल्लेखनीय है कि, यूपी में 402  जगह के लिए सात चरण में चुनाव होने वाले है। जिसकी गणना 10  मार्च को होगी। चुनाव के लिए सभी पार्टियां अपना दमखम दिखा रहे है।