लखनऊ: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने उत्तर प्रदेश चुनाव (UP Assembly Election) के लिए एक और सूची जार कर दी है। इस सूची में 12 प्रत्याशियों के नाम शामिल है। सपा ने बसपा छोड़कर पार्टी में शामिल हुए असलम राइनी को श्रावस्ती से प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले समाजवादी पार्टी 56 लोगों की सूची जारी की थी।
समाजवादी पार्टी ने रायबरेली सीट से आरपी यादव को उम्मीदवारी दी है। वहीं, हाल ही में बीएसपी से बगावत कर सपा में शामिल हुए असलम राईनी को श्रावस्ती सीट से मैदान में उतारा है। बता दें कि, इससे पहले श्रावस्ती सीट पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद रमजान की थी, जिन्हें बहराइच की मटेरा विधानसभा से प्रत्याशी बनाया गया है।
Samajwadi Party (SP) releases a list of 12 candidates for the upcoming #UttarPradeshElections2022
Aslam Raini, who quit BSP to join SP, to contest from Shravasti. pic.twitter.com/efIqKgdghZ
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 2, 2022
वहीं, सपा ने कैसरगंज सीट पर मसूद आलम को चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि चित्रकूट से अनिल प्रधान पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है। बता दें कि, यूपी में सात चरण में चुनाव होने वाले है।