senior-journalist-kamal-khan-passes-away-suffered-from-cardiac-arrest-in-uttar-pradesh-luckno

गुरूवार शाम को 7 बजे और रात 9 बजे के प्राइम टाइम में उनकी खबरें चली थीं।

    Loading

    लखनऊ, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में एनडीटीवी (NDTV) के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान (Senior Journalist Kamal Khan Passes Away) का निधन हो गया। वह 61 साल के थे। कमाल खान ने अपने लखनऊ स्थिति घर में अंतिम सांस ली। कमाल खान का निधन हार्ट अटैक (Heart Attack) से हुआ है। वह अपनी पत्नी रुचि कुमार और बच्चों के साथ बटलर पैलेस में रहते थे।

    कमाल खान (Kamal Khan) ने 22 साल की उम्र में पत्रकारिता की शुरुआत की थी। उनके निधन की खबर से सब लोग हैरान रह गए है। क्योंकि, कमाल खान ने कल रात तक रिपोर्टिंग की। गुरूवार शाम को 7 बजे और रात 9 बजे के प्राइम टाइम में उनकी खबरें चली थीं।

    वहीं, मौत के कुछ घंटो पहले कमाल खान ट्वीटर पर एक्टिव थे। उन्होंने यति नरसिंहानंद की धरने पर बैठी तस्वीर पोस्ट की थी। कमाल खान ने इस तस्वीर के साथ लिखा, ‘पुराने वसीम रिज़वी और नए जितेंद्र नारायण त्यागी की गिरफ्तारी के विरोध में यति नरसिंहानंद अन्न जल त्याग कर हरिद्वार में गंगा किनारे बैठे।’

    कमाल खान रात में 9 बजे प्राइम टाइम पर नजर आए थे, तब वह बिल्कुल ठीक नजर आ रहे थे। उन्हें स्वास्थ्य को कोई समस्या नहीं थी। अचानक सुबह कमाल खान के निधन की खबर मिली तो सब हैरान हो गए।