Keshav Prasad Maurya

    Loading

     लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) की अध्यक्षता में  ग्राम दहलिया विकास खंड राजेपुर,जनपद फर्रूखाबाद (Farrukhabad) में जन चौपाल (Jan Choupal) का आयोजन किया गया। जन चौपाल में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश के विकास में आप सभी का पूरा सहयोग मिल रहा है। उसके लिए मैं आप सभी का धन्यवाद व्यक्त करता हूं। हमारी सरकार गरीब कल्याण और गरीबों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मैं आप सभी को जन चौपाल में खुशखबरी देता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिसम्बर माह तक निःशुल्क राशन वितरण करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने देश के गरीबों को लूट कर तिजोरी भरने का कार्य किया है, उस पैसे को जमीन से भी खुदवाकर गरीब हित में लगाने का कार्य किया जाएगा। नारी शक्ति को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश में 10 लाख नए समूह बनाए जा रहे हैं।  

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उनका मानना है कि जब प्रत्येक घर में नारी अपने पैरों पर खड़ी होगी, तभी अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और खुशियां देने का कार्य कर सकेगी। सरकार की मंशा है कि अवैध कब्जे के नाम पर किसी गरीब को परेशान न किया जाए, भूमाफियाओं पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि गांव में गंदगी है, तो सफाई कर्मचारी का इन्तजार न करें, बल्कि स्वच्छता के प्रति सजग और जागरूक हो और गावं में गन्दगी ही ना होने दें, ताकि गांव में बीमारियां ना हो। 

    गोवंश को आवारा ना छोड़े

    केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार लगातार भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए कार्य कर रही है। हमारी सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं की धनराशि सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजने का कार्य किया है। गरीब व्यक्ति जो कि पैसा ना होने के कारण गम्भीर बीमारी होने पर अपना इलाज नहीं करा पा रहा था जिससे उनकी मृत्यु हो जाती थी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समस्या को देखते हुए आयुष्मान भारत योजना को संचालित की जिसमें एक गोल्डन कार्ड धारक पांच लाख तक का निःशुल्क इलाज का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा और सुशासन ही हमारी सरकार का संकल्प है। हमारी सरकार ने गरीबों को छत और बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य किया है। पानी की बर्बादी न होने दें ,पेड़ सूखने ना पाए, पेड़ कटने ना पाए, उसको भी बचाने का कार्य करे। गोवंश को आवारा ना छोड़े। आप सभी के सहयोग से केन्द्र और प्रदेश सरकार सजग प्रहरी के रूप में कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी। 

    कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण  

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम दहलिया में आयोजित चौपाल में बौद्ध नगरी संकिसा के नाम पर संकिसा विकास खंड के निर्माण  की घोषणा की गयी। उप मुख्यमंत्री द्वारा जन चौपाल के दौरान 16.71 करोड़ रुपए लागत की 7 परियोजनाओं का  शिलान्यास/लोकार्पण किया। जन चौपाल में  उप मुख्यमंत्री द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और नवजात शिशुओं को अन्न प्राशन कराया गया। उप मुख्यमंत्री द्वारा जन चौपाल में स्वयं सहायता समूह और आंगनबाड़ियों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।