MULAYAM
FILE- PHOTO

    Loading

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव  (Mulayam Singh Yadav) को पद्म विभूषण उपाधि मिलने को लेकर समाजवादी पार्टी नाराज है। सपा का कहना है कि नेताजी के व्यक्तित्व का मजाक उड़ाया गया है। उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए था। राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू (Draupati Murmu)ने 2023 के लिए 106 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी दी है। दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, संगीतकार जाकिर हुसैन और एसएम कृष्णा जैसे कई लोगों को पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) दिया जाएगा। अब सपा इस बात से नाराज है कि नेताजी को भारत रत्न क्यों नहीं दिया जा रहा। पद्म विभूषण नेताजी के व्यक्तित्व के साथ मजाक उड़ाने जैसा है। 

    समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव, इटावा में कहा कि मैं सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देती हूं… नेताजी को पद्म विभूषण की उपाधि दी जा रही है मगर मैं समझती हूं कि उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए। नेताजी को इस तरह की उपाधि पहले ही मिलना चाहिए था।

    सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रतापगढ़ में कहा कि मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण का सम्मान देकर उनके व्यक्तित्व और देश के प्रति किए गए योगदान का मजाक उड़ाया है। नेता जी को अगर सम्मानित करना ही था तो भारत रत्न के सम्मान से सम्मानित करना था। ये भाजपा की घटिया सोच दर्शाता है।  

    बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और सरकार में विदेश मंत्री रह चुके एसएम कृष्णा और मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन सहित छह लोगों को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा। उन्हें पद्म विभूषण के लिए चुना गया है। राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने इसकी मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म पुरस्कार पाने वालों को ट्वीट कर बधाई दी।