Photo: ANI/Twitter
Photo: ANI/Twitter

    Loading

    लखनऊ: समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुशीनगर (Kushinagar) जिले में यूपी सरकार के पूर्व मंत्री व सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के काफिले पर पथराव किया है। जिस वजह से कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। इस घटना का आरोप बीजेपी के समर्थकों पर लगाया गया है। सपा नेता मौर्य की बेटी बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि उनके पिता पर बीजेपी के लोगों ने हमला किया है। 

    पथराव के बाद सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान सामने आया है। उन्होंने ने कहा,  “इस प्रकार का कृत्य भाजपा सरकार के संरक्षण में हो रहा है। ये हमला स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर नहीं, लोकतंत्र की हत्या करने के लिए किया गया है।”

    खबरों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर पथराव किया गया। जिसमें करीब एक दर्जन गाड़ियों के शीशे फूट गए।  गाड़ियों पर पथराव करने का आरोप बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया जा रहा है।  सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थक पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करने जा रहे थे। यह घटना खलवा पट्टी गांव में हुई। इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं में आक्रोश का माहौल है। 

    BJP  के लोगों ने किया हमला -सांसद संघमित्रा

    गाड़ियों पर पथराव के बाद सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों ने सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया। गोडरिया बाजार में समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया। जिसके बाद समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्य मौके पर पहुंचे। वहीं बीजेपी की सांसद संघमित्रा मौर्य भी मौके पर पहुंच गईं।  संघमित्रा मौर्य ने कहा कि, हमला हुआ है, ये सड़कों पर दिखाई दे रहा है।  भाजपा शांति और दंगा मुक्त प्रदेश का बात करती है, आज उनके प्रत्याशी ने पिता पर हमला किया है।  फाजिलनगर की जनता स्वामी प्रसाद मौर्य को जीत दिलाकर गुंडई का जवाब देगी।  यहां हमें भी घेरा गया, पुलिस हमें बचा कर लाई है।