लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार ने कोविड-19 (Covid-19) मामलों में गिरावट के बाद राज्य से रात्रि कर्फ्यू (Night Curfew) हटाने का फैसला किया है।
अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने शनिवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि राज्य में कोविड-19 मामलों में गिरावट के बाद रात का कर्फ्यू खत्म करने का निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़ें
गत 13 फरवरी को, उत्तर प्रदेश सरकार ने रात के कर्फ्यू में एक घंटे की ढील दी थी और इसे रात 10 बजे के बजाय 11.00 बजे से प्रभावी किया था। इससे पहले, राज्य में रात का कर्फ्यू रात 10.00 बजे से सुबह 6.00 बजे तक था। (एजेंसी)