File Photo
File Photo

    Loading

    कानपूर : शख्स अपनी शादी को लेकर बहुत एक्साइटेड रहते है। वह शादी को बड़ी धूमधाम से करते है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि शादी (Wedding) में कभी-कभी ऐसी घटना घट जाती है कि यह धूमधाम धरा का धरा रह जाता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया। जहां शादी धूमधाम से होने के बाद दूल्हे के सामने दुल्हन का एक ऐसा सच सामने आया। जिसे दूल्हे और उसके परिवार वाले सब दंग रह गए। बता दें कि यह मामला कानपूर (Kanpur) का है। जहां दूल्हे (Groom) को शादी के बाद जब उसकी  सुहागरात (Suhagraat) के दिन दुल्हन (Bride)  शारीरिक संबंध स्थापित करने में असमर्थ थी।

    जब लड़के ने अपनी पत्नी का मेडिकल परीक्षण कराने गया तो उसे पता चला कि वह एक ट्रांसजेंडर ( Transgender) है। दूल्हे ने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि उन्होंने धोखे से एक ट्रांसजेंडर के साथ उसकी शादी कर दी है। शख्स ने शिकायत में अपने ससुराल वालों पर शादी के वक्त उसे और उसके परिवार को अंधेरे में रखकर धोखा देने का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस निरीक्षक कुंज बिहारी मिश्रा ने बताया कि शास्त्री नगर निवासी ने जिले के पनकी क्षेत्र की एक महिला से शादी की. शादी के बाद, दुल्हन को दूल्हे के साथ संबंध बनाने में असहज पाया गया और उसने बताया कि उसे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं।

    जैसे-जैसे दिन बीतते गए, लड़के को संदेह हुआ कि कुछ गड़बड़ है। वह आखिरकार अपनी पत्नी को चेकअप के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास ले गया, जिसने पुष्टि की कि वह एक ट्रांसजेंडर है। इस मामले की शिकायत शख्स ने रविवार को दर्ज की है। लड़की की माता-पिता पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।