Mulayam-Singh-Yadav
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली. गुरुग्राम से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के स्वास्थ्य में आज, यानी गुरूवार को भी कोई खास सुधार नहीं हुआ है। उनकी हालत अभी भी पहले जैसे स्थिर बनी हुई है। 

    गौरतलब है कि, बीते 4 अक्टूबर को तबीयत में हल्के सुधार के बाद उन्हें सीसीयू (CCU) से आईसीयू (ICU) में भर्ती किया गया। फिलहाल, उन्हें कन्टिन्यूअस रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी (CRRT) पर रखा गया है। वहीं डॉक्‍टर्स की मानें तो, यह थेरेपी किडनी खराब होने पर सामान्य डायलिसिस के इलाज से बेहतर होती है।

    बता दें कि, बीते बुधवार को भी, राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव बुधवार को मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। वहां उन्होंने भर्ती पूर्व CM मुलायम सिंह के स्वास्थ्य का जायजा लिया। लालू प्रसाद यादव ने बताया था कि, “मुलायम जी की हालत में सुधार हो रहा है। उन्होंने मीडिया से कहा कि, मैं उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।”

    पता हो कि, मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव बीते लगभग डेढ़ महीने से अस्पताल में ही भर्ती हैं। वहीं बीते शनिवार को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी , जिसके चलते उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था। वह खाना भी नहीं खा रहे हैं। उन्हें पाइप के जरिए फिलहाल लिक्विड डाइट दी जा रही है। अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका सघन इलाज चल रहा है।