(प्रतीकात्मक तस्वीर)
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

    Loading

    बिहार : आये दिन ऐसी कई घटनाएं सुनने को मिलती है, जिसे सुनकर इंसान की रूह कांप जाती है। बिहार (Bihar) के अरवली जिले से ऐसी ही एक खबर आयी है जिसे जानकर आप चौंक जायेंगे। दरसल यह हैवानियत भरी घटना अरवल जिले के जलपुरा गांव की है, यहां एक हैवान ने बाप बेटी के रिश्ते को तार-तार कर दिया है। 

    रिश्तों का क़त्ल 

    इस पिता ने जो किया उसे सुनकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। पहले इस सौतेले बाप (Step Father) ने अपनी बेटी का रेप (Rape) किया। इसके बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस आरोपी का नाम मतेश्वर है। गोली मारने के बाद यह गांव से भागने लगा तभी गांव वालों ने उसे दबोच लिया और बाद में चौरम थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्तौल भी बरामद की है। 

    सौतेला पिता करता था ये काम 

    आपको बता दें कि मिली जानकारी के मुताबिक सौतेला पिता आरोपी मतेश्वर राम झाड़-फूंक का काम करता है। इस दौरान उसने हैदराबाद निवासी एक महिला से शारीरिक संबंध बना लिया और उसे अपने घर ले आया। उस महिला की बेटी पर मतेश्वर की बुरी नजर पड़ गई और उसने अपनी सौतेली बेटी का ही रेप करना शुरू कर दिया।

    बाद में विवाद बढ़ता देख उसने सौतेली बेटी के साथ कोर्ट में विवाह को भी रजिस्टर करा लिया। हालांकि सौतेली बेटी मतेश्वर राम से तंग आ चुकी थी और वह उससे अलग अरवल बाजार में किराये के एक मकान में रहने लगी। 

    ऐसे बुलाया लड़की को

    पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पीड़िता ओके झांसा देकर अपने घर जलपुरा बुलाया और उस पर किसी व्यक्ति से अवैध संबंध रखने का आरोप भी लगाया। इसी दौरान उसने पिस्तौल निकालकर उसे गोली मार दी।

    थानाध्यक्ष शंभु पासवान जलपुरा ने बताया कि आरोपी पर हत्या और बलात्कार की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के निकटतम परिजन के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। हत्या के आरोपी के पास से पिस्तौल भी बरामद हुआ है। अब हैवान पिता जेल में बंद है।