गोरखपुर : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर जिले (Gorakhpur District) के गोलघर में यह की कुछ लड़कियों (Girls) ने आतंक मचा दिया। लड़कियों के दो गुटों के बिच मारपीट (Fighting) हुई थी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया (Social Media) में आग की तरह फैल गया है। वीडियो में एक लड़की दूसरी लड़की के बाल पकड़कर खींच रही है। इस दौरान कुछ लड़कियां बीच-बचाव करती हैं और दूसरी लड़की उन्हें थप्पड़ मारने लगती है। दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट और लात-घूसे चले। इंटरनेट पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और मामला दर्ज किया।
मामला गोलघर के जीडीए टावर में गुरुवार के को हुआ था। यहां के एक होटल में कुछ लड़कियों के दो गुट में अचानक मारपीट शुरू हो गई थी। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि लड़कियां एक दूसरे के बाल खीचकर मारपीट कर रही है। काफी समय तक दोनों गुट के बीच मारपीट होती रहती है। इस दौरान कुछ लड़कियां बीच-बचाव करती हैं और दूसरी लड़की उन्हें थप्पड़ मारने लगती है।
#WATCH उत्तर प्रदेश: गोरखपुर के गोलघर इलाके में लड़कियों के दो गुटों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस द्वारा वीडियो की पुष्टि की गई है। pic.twitter.com/PCb5mCKGVz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 24, 2023
वीडियो की जांच के आदेश दिए हैं: एसपी
मौके पर खड़े लोगों ने इस मारपीट का वीडियो अपने फोन के कैमरे में कैद कर लिया और इंटरनेट पर वायरल कर दिया। इस दौरान पुलिस भी थी लेकिन वह कुछ न कर सकी और दर्शक बनी रही। दोनों के बीच मारपीट क्यों हुई इसका पता नहीं चल सका है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने वीडियो की जांच के आदेश दिए हैं।