Pic: Twitter/Social Media/Columbia
Pic: Twitter/Social Media/Columbia

    Loading

    नई दिल्ली. जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अपील पर अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) के तहत फिलहाल पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ (Har Ghar Tiranga) अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन इसके उलट आजमगढ़ में नगर पालिका क्षेत्र में एक मकान के ऊपर अमेरिका का झंडा चर्चा का केंद्र बन गया है। 

    हालांकि फिर गलती का एहसास होने पर शुक्रवार की देर शाम उसे वापस उतार लिया गया। नगर पालिका कार्यालय के सामने पश्चिम बंधे के पास एक बिल्डिंग पर फहराते अमेरिकी झंडा का फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

    गौरतलब है कि, स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर आज से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ की शुरुआत हुई है। बता दें कि 13 से 15 अगस्त तक यह अभियान चलाया जाएगा। ऐसे में भारतीय ध्वज तिरंगा के उपयोग और फहराने से संबंधित भारतीय ध्वज संहिता के तहत नियमों के तहत तिरंगे का उपयोग और प्रदर्शन जरुरी है. बता दें कि, राष्ट्रीय गौरव का अपमान निवारण अधिनियम 1971 और भारतीय ध्वज संहिता 2002 के द्वारा यह नियंत्रित होता है।