ASAD-GHULAM
Pic: Social Media

Loading

नई दिल्ली/झांसी. उत्तरप्रदेश (Uttar Prdesh) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां बीते गुरूवार को झांसी एनकाउंटर (Jhansi Encounter) में मारे गए माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmad) के बेटे असद और शूटर गुलाम को आज यानी शनिवार को प्रयागराज में दफनाया जाएगा। वहीं फिलहाल पुलिस सुरक्षा में दोनों के शवों को झांसी से प्रयागराज ले जाया जा रहा है। दोनों के रिश्तेदार भी पुलिस के साथ हैं।

गौरतलब है कि, इससे पहले झांसी में बीते शुक्रवार को करीब पूरे दिन शवों को लेने के लिए परिजन आएंगे या नहीं।। इस पर असमंजस बना रहा था। पुलिस प्रशासन ने झांसी के जीवनशाह कब्रिस्तान में इन दोनों के लिए कब्र भी खुदवा ली थी। अगर परिजन नहीं आते तो दोनों को यहीं दफनाया जाना था। दोनों का बीते गुरुवार की देर रात झांसी में पोस्टमॉर्टम हुआ था।

आज होगा सुपुर्दे-ए-ख़ाक 

उधर, आज शनिवार सुबह असद का शव पहुंचने से प्रयागराज में अतीक के चकिया स्थित उसके घर के बाहर एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई है। करीब 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी और PAC जवान यहां तैनात किए गए हैं। साथ ही बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी भी हैं। पुलिस आज स्थानीय लोगों को अतीक के पुश्तैनी घर मे जाने से रोक रही है। जानकारी के अनुसार यहीं पर असद की बॉडी को रखा जाएगा।

इसके साथ ही महिला सिपाहियों ने चकिया की महिलाओं को असद के घर में जाने के लिए रोका है। दरअसल अतीक की पत्नी शाइस्ता (Shaista Parveen) के आने के इनपुट पुलिस और एजेंसियों को मिले हैं।  ऐसे में सूत्रों की जानकारी के अनुसार बेटे असद का शव पहुंचने पर शाइस्ता परवीन भी आएगी। हालांकि अभी तक यह साफ़ नहीं हो पाया है कि शाइस्ता परवीन कब सरेंडर करेगी। 

आज है सुनवाई 

उधर माफिया अतीक अहमद ने बीते शुक्रवार को बेटे असद के जनाने में शामिल होने के लिए रिमांड मजिस्ट्रेट से अपील की थी, लेकिन सरकारी छुट्टी होने के चलते कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया। ऐसे में अब आज यानी शनिवार को CJM कोर्ट में इस मामले में सुनवाई होगी।