
नई दिल्ली: यूपी चुनाव के बीच बीजेपी (BJP) और समाजवादी पार्टी (Sp) में ठनी हुई है। शुक्रवार को सपा चीफ अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav) ने आरोप लगाया कि दिल्ली में उनके हेलिकॉप्टर को रोक लिया गया है और मुजफ्फरनगर के लिए उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जा रही है। हालांकि अगले ट्वीट में अखिलेश ने बाद बताया कि उन्हें उड़ान की अनुमति मिल गई है। समाजवादी प्रमुख के इन आरोपों के बाद बीजेपी आक्रामक हो गई है। अब केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Union minister Mukhtar Abbas Naqvi) ने अखिलेश पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि फिर आप कहेंगे हमारी साइकिल भाजपा ने पंचर कर दी।
ज्ञात हो कि केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि समाजवादी पार्टी चुनावी चौपाल पर चकल्लस कर रही है, टेक्निकल काम पर पॉलिटिकल पाखंड… अब आप कहने लगेंगे कि हमारा हमारा हेलीकॉप्टर 10 मिनट देर से उड़ा, फिर आप कहने लगेंगे की हमारी साइकिल पंचर हो गई वो भाजपा ने कर दिया।
समाजवादी पार्टी चुनावी चौपाल पर चकल्लस कर रही है, टेक्निकल काम पर पॉलिटिकल पाखंड… अब आप कहने लगेंगे कि हमारा हमारा हेलीकॉप्टर 10 मिनट देर से उड़ा, फिर आप कहने लगेंगे की हमारी साइकिल पंचर हो गई वो भाजपा ने कर दिया: केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी pic.twitter.com/qwvj1Ihsch
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 29, 2022
गौर हो कि इससे पहले अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा था कि मेरे हैलिकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुज़फ़्फ़रनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहाँ से उड़े हैं। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साजिश है। जनता सब समझ रही है। इसके आधे घंटे बाद सपा प्रमुख ने ट्वीट करते हुए कहा कि सत्ता का दुरूपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है… समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा! हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं…