बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (Photo Credits-ANI Twitter)
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) को लेकर सूबे का सियासी पारा गरमाया हुआ है। बीजेपी (BJP) और सपा (SP) के नेता एक दूसरे पर तीखे प्रहार कर रहे हैं। बीजेपी ने भी चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगा दी है। इसी कड़ी में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda) ने आज बस्ती में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर बड़ा हमला बोला है। नड्डा ने कहा कि इन लोगों ने धर्म के नाम पर बांटा और देश का विभाजन किया।

    यूपी के बस्ती में रैली को संबोधित करते हुए BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हम ने लोगों को जोड़ा हैं उन्होंने लोगों को बांटा। उन्होंने हमें धर्म के नाम पर बांटा। जिन्होंने देश का विभाजन किया उनके नाम को लेकर आज भी समाज को बांटने पर जुड़े हैं, यह है अखिलेश यादव की सरकार और उनके लोग।

    नड्डा ने कहा कि इनके जमाने में पांच साल में 700 दंगे हुए थे। पलायन हुआ। लोग घर छोड़कर गए। मां-बेटियां सूर्यास्त के बाद घर से बाहर निकल नहीं सकती थीं। आज वे सम्मान और हिम्मत के साथ रात 12 बजे तक घूमती हैं। यह योगी आदित्यनाथ की सरकार ने दिया है।