स्वतंत्र देव सिंह (Photo Credits-ANI Twitter)
स्वतंत्र देव सिंह (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) की घोषणा के साथ ही सूबे में सभी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। वैसे राज्य में प्रमुख मुकाबला बीजेपी बनाम समाजवादी पार्टी ही दिख रहा है। इसी कड़ी में जन आशीर्वाद यात्रा के बाद अब बीजेपी का आज से जनसंपर्क अभियान शुरू हो गया है। यूपी बीजेपी चीफ स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने राजधानी लखनऊ में घर-घर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। साथ ही उन्होंने दावा किया कि बीजेपी 300 से अधिक सीटें जीतेगी। 

    ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हम जनता के बीच जा रहे हैं उनका सुझाव ले रहे हैं और अपना रिपोर्ट कार्ड भी साथ लेकर जा रहे हैं। 300 से ज्यादा के नारे के साथ हम जनता का आशीर्वाद लेंगे और योगी जी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे।

    गौर हो कि राज्य विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस अभियान के तहत बीजेपी के नेता और पार्टी कार्यकर्ता कोरोना नियमों का पालन करते हुए घर-घर जाएंगे। लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, महिलाओं, युवाओं के लिए किये गए कामों की जानकारी देंगे।