प्रियंका गांधी वाड्रा (Photo Credits-Twitter)
प्रियंका गांधी वाड्रा (Photo Credits-Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव (UP Assembly Election 2022) होने हैं। उससे पहले ही सूबे का सियासी पारा गरमाया हुआ है। लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा (Lakhimpur Kheri Violence) का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि कांग्रेस (Congress) को एक मुद्दा और मिल गया है। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के झाड़ू लगाने पर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने तंज कसा था। इसे लेकर कांग्रेस आक्रामक हो गयी है। पार्टी ने इसे सियासी मसला बना दिया है।  

    ज्ञात हो कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को लखनऊ के लवकुश नगर स्थित दलित बस्ती का दौरा किया था और वहां झाड़ू लगाई थी।  इससे पहले सूबे के मुखिया योगी ने सीतापुर गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी के फर्श पर झाड़ू लगाने को लेकर हमला बोला था। इसके जवाब में प्रियंका गांधी ने इसे दलित विरोधी मानसिकता करार दिया है।  प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के सीएम ने जातिवादी बयान देकर अपनी दलित विरोधी मानसिकता को दिखाया है। इसलिए कांग्रेस की सभी जिला कमेटियां भगवान वाल्मीकि मंदिर की सफाई करेंगी। 

    प्रियंका गांधी का ट्वीट-

    गौरतलब है कि प्रियंका गांधी के हिरासत के दौरान झाड़ू लगाने पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि लोग उन्हें (कांग्रेस नेताओं को) ऐसा करने के लायक बनाना चाहते हैं इसलिए उन्हें लोगों ने यही बनाया है। योगी ने आगे कहा था कि इन लोगों के पास उपद्रव और नकारात्मकता फैलाने के अलावा कोई काम नहीं है।

    वहीं प्रियंका ने योगी के बयान के बाद दलित बस्ती में गई और झाड़ू लगाई और कहा कि प्यह सादगी और स्वाभिमान का प्रतिक है। प्रियंका ने लोगों से कहा कि मुझे यह कहकर अपमानित नहीं किया गया बल्कि आप सभी को अपमानित किया गया। उन्होंने कहा कि करोड़ों दलित भाई-बहन सफाई कर्मचारी हैं और ये काम करते हैं।