Mayawati
Photo ANI

    Loading

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव (UP Assembly Election 2022) होने हैं। इससे पहले ही सभी पार्टियां अपनी तैयारी में जुटी हैं। बसपा, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस सहित तमाम दलों ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। बीजेपी ने आज से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरूआत कर दी है। राज्य में केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह पाने वाले सात सांसद जनता का आशीर्वाद लेने के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाएंगे। दूसरी तरफ यूपी के कई जिलों में बाढ़ का कहर जारी है। इसी के बहाने बीएसपी प्रमुख मायावती (BSP Chief Mayawati) ने बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा (Jan Ashirwad Yatra) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ की आड़ में बीजेपी घिनौनी राजनीति कर रही है।

    मायावती ने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में बीएसपी के तत्वाधान में प्रबुद्ध वर्ग के कार्यक्रम हो रहे हैं, तब से भाजपा को काफी बौखलाहट हो रही है। भाजपा बाढ़ की आड़ में भी घिनौनी राजनीति कर रही है। केवल हवाई दौरा करने से बाढ़ पीड़ितों की समस्या हल होने वाली नहीं है।

    मायावती ने बीजेपी पर साधा निशाना-

    बसपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा ने आज से अपनी जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की है, बेहतर होता अगर पार्टी अपनी इस यात्रा को बाढ़ पीड़ित मदद यात्रा के रूप में निकालती। कोरोना के दौरान भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में सरकार कोरोना नियमों को कितना निभा पाएगी, ये ​देखने की बात है।