प्रियंका गांधी, सचिन पायलट ने किया प्रचार
प्रियंका गांधी, सचिन पायलट ने किया प्रचार

    Loading

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) के मद्देनजर कांग्रेस (Congress) ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। इसी के तहत कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) आज मेरठ में हैं। उन्होंने हस्तिनापुर में पार्टी के लिए डोर-टू-डोर प्रचार किया। प्रियंका के साथ राजस्थान के पूर्व सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) भी नजर आए। 

    ज्ञात हो कि प्रियंका गांधी वाड्रा और सचिन पायलट ने हस्तिनापुर में कांग्रेस उम्मीदवार के लिए प्रचार किया। प्रियंका और सचिन इस दौरान ट्रैक्टर पर बैठे नजर आए।दोनों नेताओं ने कांग्रेस उम्मीदवार अर्चना गौतम के लिए वोट मांगा। प्रियंका गांधी सुबह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर से जंबूद्वीप पर बने हैलीपैड पर उतरी। जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं और जंबूद्वीप के अध्यक्ष स्वामी रविंद्र कीर्ति स्वामी ने उनका स्वागत किया।

    सचिन पायलट का ट्वीट-

    गौर हो कि मेरठ में आज दिग्गज नेताओं का जमावड़ा रहने वाला है। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दोपहर सिवालखास विधानसभा जनसभा करने वाले हैं, तो AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के लिए माहौल बनाएंगे। साथ ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी प्रचार भी आज मेरठ में ही पार्टी का प्रचार करेंगे।