यूपी चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की आज से शुरू होगी ‘प्रतिज्ञा यात्रा’, बाराबंकी में प्रियंका गांधी वाड्रा दिखाएंगी हरी झंडी

    Loading

    नई दिल्ली: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) में अब कुछ ही महीने का समय रह गया है। इसके मद्देनजर बीजेपी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बीएसपी सहित तमाम दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस भी एक्शन मोड़ में नजर आ रही है। बताना चाहते हैं कि प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) आज बाराबंकी में प्रतिज्ञा यात्रा (Pratigya Yatra) को हरी झंडी दिखाएंगी। 

    ज्ञात हो कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जब प्रतिज्ञा यात्रा को राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी में हरी झंडी दिखाएंगी तब प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित कई नेता मौजूद रहेंगे। बाराबंकी के अलावा आज सहारनपुर और वाराणसी से भी कांग्रेस की तरफ से प्रतिज्ञा यात्रा का आगाज किया जाएगा। कहा जा रहा है कि प्रियंका इन दोनों जगहों पर भी आएंगी। 

    वहीं यूपी के बाराबंकी में प्रतिज्ञा यात्रा को रवाना करने से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा की तरफ से नौकरियों में महिला आरक्षण, महिलाओं के लिए मुफ्त शिक्षा सहित कई चीजों का ऐलान किया जा सकता है। इससे पहले प्रियंका ने कांग्रेस की तरफ से यूपी में 40% टिकट महिलाओं को देने का ऐलान किया है। साथ ही छात्राओं को मोबाइल और स्कूटी देने का भी वादा शामिल है।