Akhilesh Yadav
File Photo: ANI

    Loading

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) के मद्देनजर सूबे का सियासी पारा गरमाया हुआ है। राज्य में बीजेपी (BJP), समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party), बीएसपी (BSP), कांग्रेस (Congress) सहित आम आदमी पार्टी (AAP) ने चुनाव को लेकर अपनी पूरी ताकत लगा दी है। वैसे राज्य में अब तक प्रमुख मुकाबला भाजपा बनाम सपा ही नजर आ रहा है। इन सब के बीच योगी सरकार ने सूबे में बेहतर कानून व्यवस्था का दावा शुक्रवार को किया। योगी के इस दावे के बीच अब अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने योगी सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने पुलिस हिरासत में हुई मौतों को लेकर भी भाजपा सरकार को घेर लिया है। 

    बता दें कि यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इतनी खराब क़ानून व्यवस्था कभी उत्तर प्रदेश में नहीं हुई जितनी आज है। बेटियों, बहनों के साथ घटनाएं घट रही हैं। पुलिस के माध्यम से भी उत्पीड़न हो रहा है। पुलिस के सामने कोई सुनवाई नहीं है। हिरासत में सबसे ज़्यादा मौतें भी उत्तर प्रदेश में ही हुई है।

    अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला-

    गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि जब हम सत्ता में आए थे तो सबसे खराब कानून व्यवस्था थी। लेकिन आज सूबे की कानून व्यवस्था सबसे अच्छी है। योगी ने इस दौरान अपने चुनाव लड़ने पर भी सीधा जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि पार्टी जहां से कहेगी वहां से इलेक्शन लडूंगा।