मुलायम सिंह यादव (Photo Credits-Twitter)
मुलायम सिंह यादव (Photo Credits-Twitter)

    Loading

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव (UP Assembly Election 2022) होने हैं। इससे पहले सूबे में किसी न किसी वजह से सियासी पारा गरमाया हुआ है। इन सब के बीच यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) से मुलाकात की है। इसे लेकर कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं। इस मुलाकात को दोनों ही पार्टियां अपने-अपने तरीके से प्रचारित कर रही हैं। समाजवादी पार्टी इसे सपा में आने के न्योते के तौर पर प्रचारित कर रही है। हालांकि ऐसा होना मुश्किल ही नजर आ रहा है। लेकिन अगर ऐसा हुआ तो यह बीजेपी के लिए सबसे बड़ा झटका होगा। 

    ज्ञात हो कि समाजवादी पार्टी ले संरक्षक मुलायम सिंह यादव और यूपी भाजपा चीफ के बीच हुई मुलाकात की तस्वीर खुद स्वतंत्र देव सिंह ने ट्विटर पर साझा की है। स्वतंत्र देव सिंह ने नेताजी के सरकारी आवास पर जाकर उनसें मुलाकात की है। 

    स्वतंत्र देव सिंह का ट्वीट-

    ज्ञात हो कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक ट्वीट से सियासी पारा चढ़ा है। अखिलेश ने पार्टी के डिजिटल मीडिया हेड मनीष जगन अग्रवाल के एक ट्वीट को रीट्वीट किया है। जिसके अनुसार मुलायम सिंह यादव ने स्वतंत्र सिंह को समाजवादी पार्टी में शामिल करने का ऑफर दिया है।

    वहीं असल वजह यह है कि आज लखनऊ में पूर्व सीएम और भाजपा के कद्दावर नेता कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा लखनऊ में होनी है। इसे लेकर ही स्वतंत्र देव सिंह ने नेताओं को वहां आने का न्योता दिया है।