yogi-akhilesh
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही महीने का समय बचा हुआ है। इससे पहले ही सूबे का सियासी पारा गरमाया हुआ है। इन सब के बीच यूपी में आज रैलियों का महाकुंभ देखने को मिलेगा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जहां सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में गरजेंगे तो वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आजमगढ़ में रैली करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बस्ती में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

    ज्ञात हो कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज सपा के गढ़ आजमगढ़ में होंगे। यहां वे आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे और फिर जनसभा को भी संबोधित करने वाले हैं। पूर्वांचल पर सभी दलों की खास नजर है। इसलिए वहां सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। शाह दोपहर 1 बजे जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। रैली के पहले ही यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। 

    दूसरी तरफ राज्य के पूर्व सीएम अखिलेश यादव आज योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में गरजेंगे। यहां अखिलेश समाजवादी विजय यात्रा के तीसरे चरण का आगाज करेंगे। जानकारी के अनुसार सपा प्रमुख रथ पर सवार होकर कुशीनगर जाने वाले हैं। जबकि योगी आदित्यनाथ आज दोपहर 3 बजे बस्ती पहुंच रहे हैं।  सीएम यहां केंद्रीय गृह मंत्री सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन करने वाले हैं।