अखिलेश यादव (Photo Credits-ANI Twitter)
अखिलेश यादव (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के लिए महज कुछ ही महीनों का समय बचा हुआ है। इससे पहले गठबंधन सहित तमाम पहलुओं पर हर दल काम कर रहे हैं। राज्य में फिलहाल सीधी टक्कर बीजेपी (BJP) बनाम समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ही नजर आ रही है। इसी बीच खबरें आयी कि कांग्रेस (Congress) और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन हो सकता हैं। इन खबरों पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होगा।  

    बता दें कि कांग्रेस के साथ उत्तर प्रदेश चुनाव में गठबंधन के सवाल पर यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का बड़े दलों से और जिनसे पहले गठबंधन हो चुका है उनके साथ अनुभव ठीक नहीं रहा है। समाजवादी पार्टी छोटे और क्षेत्रीय दलों को साथ लाने का काम करेगी।

    अखिलेश यादव का कांग्रेस से गठबंधन पर बयान-

    वहीं अखिलेश यादव ने विजय रथ यात्रा के माध्यम से सपा के पक्ष में माहौल बनाना शुरू कर दिया है। इससे पहले साल 2017 के यूपी चुनाव में सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था। लेकिन चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। फिर साल 2019  लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और बीएसपी के बीच गठबंधन हुआ लेकिन कुछ खासा फायदा नहीं हुआ। यही कारण है कि अखिलेश यादव ने इस बार इन दोनों ही दलों से दूरी बना रखी है।