UP VIDHAN SABHA

    Loading

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की विधानसभा (Vidhan Sabha) देश की पहली ई- विधानसभा (E-Vidhan Sabha) हो गयी है। हाईटेक हुई व्यवस्था के बाद सदन की कार्यवाही नए लुक (New Look) में नजर आएगी। विधायकों और मंत्रियों के हाथ में अब पेपर देखने को नहीं मिलेंगे, बल्कि पूरी कार्यवाही पेपरलेस (Paperless) होगी। सदस्यों के सवाल और मंत्रियों के जवाब टैबलेट पर प्रदर्शित होंगे। इसके लिए सदन की सभी सीटों पर टैबलेट लगाए गए हैं। विधानसभा सत्र से पहले सभी सदस्यों और विधानसभा तथा सचिवालय के अधिकारियों का ओरिएंटेशन और प्रशिक्षण होगा। 

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा की गैलरी के सौन्दर्यीकरण कार्यों के लोकार्पण के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के साथ हाईटेक विधानसभा का निरीक्षण किया और ई- विधानसभा सिस्टम की जानकारी प्राप्त की। ई-विधानसभा होने से अब सदन के सदस्य अपने पासवर्ड अथवा फिंगरप्रिंट के जरिए टैबलेट का संचालन कर सकेंगे। टैबलेट पर ही सदन की कार्यवाही का एजेंडा उपलब्ध होगा। इसके अलावा प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों की तरफ से पूछे जाने वाले सवाल और सरकार की ओर दिए जाने जवाब भी टैबलेट पर आनलाइन प्रदर्शित होंगे। 

    दिया जाएगा प्रशिक्षण

    विधानसभा सत्र से पहले सदन के सभी सदस्यों के अलावा विधानसभा सचिवालय व राज्य सरकार के विभिन्न अधिकारियों को शुक्रवार से ई- विधान (पेपरलेस व्यवस्था) का ओरिएंटेशन / प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण/ अभिविन्यास नेवा सेवा केन्द्र (ई -लर्निंग कम ई-सुविधा केन्द्र) में दिया जाएगा। इस सेवा केन्द्र में आधुनिक कंप्यूटर्स के प्रशिक्षण तथा संचार के लिए वीडियो कांफ्रेसिंग की सुविधा होगी।