CBI summoned Akhilesh Yadav, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव File Photo: ANI

    Loading

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election Results 2022) के नतीजे आ गए हैं। सूबे में बीजेपी (BJP) को प्रचंड बहुमत मिला है। साथ ही समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) गठबंधन को 125 सीटों पर जीत मिली है। इसी बीच सपा चीफ और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav) ने पोस्टल बैलेट का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि छल से बल नहीं मिलता।

    ज्ञात हो कि सपा चीफ अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि पोस्टल बैलेट में सपा-गठबंधन को मिले 51.5% वोट व उनके हिसाब से 304 सीटों पर हुई सपा-गठबंधन की जीत चुनाव का सच बयान कर रही है। पोस्टल बैलेट डालनेवाले हर उस सच्चे सरकारीकर्मी,शिक्षक और मतदाता का धन्यवाद जिसने पूरी ईमानदारी से हमें वोट दिया। सत्ताधारी याद रखें, छल से बल नहीं मिलता!

    अखिलेश यादव का ट्वीट-

    उल्लेखनीय है कि राज्य विधानसभा के चुनाव में अकेले 111 सीटें जीतने वाली समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं से भाजपा आईटी सेल से सावधान रहने के लिए कहा है। साथ ही किसी भी तरह के सुझाव के लिए पार्टी चीफ अखिलेश यादव से संपर्क करने का आग्रह किया है। इसके लिए सपा ने अखिलेश की ईमेल आईडी जारी की है।