up result
यूपी चुनाव (Photo Credits-File Photo)

    Loading

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव (UP Election Results 2022) के नतीजे आज आने वाले हैं। लेकिन सभी की नजरें यूपी पर टिकी हुई हैं। दरअसल दिल्ली का रास्ता यूपी से ही तय होता है। इसलिए सभी दलों की कोशिश यही होती है कि वह यूपी जीते हैं। यूपी में क्या योगी की होगी वापसी या फिर अखिलेश यादव करेंगे कमाल यह आज साफ हो जाएगा। 

    ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में प्रमुख मुकाबला बीजेपी बनाम समाजवादी पार्टी ही नजर आ रहा है। राज्य के वाराणसी में वोटिंग से पहले डीएम ने बताया कि सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी। वाराणसी के डीएम ने कहा कि मतगणना केंद्रों पर विभिन्न दलों के पोलिंग एजेंट पहुंच रहे हैं। पोस्टल बैलेट सुबह 8 बजे खोले जाएंगे, इसके बाद EVM के मतों की गिनती होगी। शाम तक मतगणना प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। वाराणसी कमिश्नर क्षेत्र में धारा 144 लागू की गई है।

    वहीँ इन सब के बीच सरोजनी नगर से भाजपा उम्मीदवार राजेश्वर सिंह ने कहा कि भाजपा की नीतियों और विकास से सभी प्रसन्न हैं। यहां पर हर कार्यकर्ता ने राजेश्वर सिंह बनकर चुनाव लड़ा है। हमें जनता का बहुत प्यार मिला है। जबकि उत्तर प्रदेश के मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि भाजपा प्रचंड बहुमत से दोबारा सत्ता में आ रही है, प्रदेश के लोगों ने प्रधानमंत्री की गरीब कल्याण की योजनाओं पर मुहर लगा दी है। हम भारी बहुमत से चुनाव जीतने वाले हैं।