Minister Nandi

    Loading

    लखनऊ : निवेश (Investment) के महाकुंभ ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 (Global Investor Summit 2023) के समापन समारोह में भारत की अस्मिता और स्वाभिमान की शीर्षतम प्रतीक, तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू (President Daupadi Murmu) का औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी (Minister Nand Gopal Gupta Nandi) ने स्वागत और अभिनंदन किया। मंत्री नन्दी ने कहा कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की औद्योगिक निवेश (Industrial Investment) यात्रा के लिए अति महत्वपूर्ण ये तीन दिन प्रदेश की इंडस्ट्री, इंफ्रास्ट्रक्चर और इकोनॉमी के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहे हैं, वरदान साबित हुए हैं। प्रारंभिक लक्ष्य से लगभग तीन गुना से अधिक निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए जो इस समिट की ऐतिहासिक सफलता का प्रमाण है। मंत्री नन्दी ने कहा कि आज एक तरफ जहां तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का समापन हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश की औद्योगिक विकास यात्रा के नए अध्याय का आरंभ हो रहा है, जिससे उत्तर प्रदेश को उत्तम निवेश प्रदेश के रूप में विश्व स्तर पर प्रसिद्धि प्राप्त होगी। साथ ही उत्तर प्रदेश और अधिक समृद्ध होगा तो भारत भी आौर समृद्ध होगा। मंत्री नन्दी ने कहा कि यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में 32.90 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव उत्तर प्रदेश की औद्योगिक यात्रा का प्रत्यक्ष प्रमाण है, जो प्रदेश की आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगा। 

    मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री के रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र से प्रेरणा लेकर उत्तर प्रदेश दिन दूनी-रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। 2017 के पहले के उत्तर प्रदेश और 2017 के बाद के उत्तर प्रदेश में जमीन आसमान का अंतर साफ दिखाई दे रहा है। पिछले छह वर्षों के दौरान उत्तर प्रदेश की तकदीर और तस्वीर दोनों बदली है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जहां एक ओर प्रदेश की आध्यात्मिक धरोहरों को सजाया और संवारा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी नए पंख और नई उड़ान मिली है।

    एक ओर अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर विश्व के करोड़ों सनातनियों के सपने को साकार कर रहा है, तो वहीं दूसरी ओर बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरिडोर देश के रक्षा तंत्र को नई मजबूती दे रहा है। एक ओर बाबा विश्वनाथ का भव्य कॉरिडोर महादेव के भक्तों को गदगद कर रहा है, तो वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने के मार्ग पर ठोस कदमों के साथ निरन्तर आगे बढ़ रहा है। एक ओर निवेश के महाकुंभ ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का समापन हो रहा है, तो वहीं दूसरी ओर आध्यात्म के महाकुंभ 2025 को अविस्मरणीय बनाने की तैयारियां युद्ध स्तर पर आरंभ हो गई हैं।

    जीआईएस-2023 उत्तर प्रदेश के एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के सपने को साकार करेगा

    मुख्यमंत्री के यशस्वी नेतृत्व में जल्द ही समय में उत्तर प्रदेश को 21 एयरपोर्ट के साथ 16 डोमेस्टिक एयरपोर्ट और 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला देश का पहला राज्य होने का सौभाग्य प्राप्त होने जा रहा है। देश के कुल एक्सप्रेस-वे में हमारी हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत है। देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य होने के कारण हमारे पास पर्याप्त मात्रा में मानव संसाधन और खपत के लिए बड़ा बाजार उपलब्ध है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश देश और दुनिया के इन्वेस्टर्स के लिए मोस्ट फेवर्ड डेस्टिनेशन बनकर उभरा है। जीआईएस-2023 ने उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास और आर्थिक समृद्धि को नई रफ्तार प्रदान की है, जो उत्तर प्रदेश के वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के सपने को साकार करेगा।