उत्तर प्रदेश: अतिक्रमण के खिलाफ सरकार एक्शन मोड़ में, सपा के पूर्व विधायक रोशन लाल के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

    Loading

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सरकार लगातार एक्शन में है। प्रशासन ने इस बार शाहजहांपुर में सपा के पूर्व विधायक रोशन लाल के अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की है। प्रशासन ने  सपा नेता के अवैध कब्जे को बुलडोजर चलाकर गिरा दिया है। बता दें कि, अतिक्रमण पर सरकार इससे पहले भी बुलडोजर लेकर कार्रवाई कर चुकी है। 

    उल्लेखनीय है कि, यह कार्रवाई पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की उम्मीद करने के दो दिन बाद हुई है। उन्होंने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर उनके खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाया था।

    तिलहर एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि, पूर्व विधायक के खिलाफ शिकायतों के बाद राजस्व अधिकारियों की एक टीम को ढांचे की माप लेने के लिए भेजा गया था। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह के अनुसार भवन का निर्माण 450 वर्ग फुट की सरकारी जमीन पर किया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण को गिराने के लिए तीन बुलडोजर लगाए गए थे, उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक द्वारा “हथियाए गए” एक अन्य भूखंड को भखाली कर दिया गया था।