
नयी दिल्ली/ कानपुर. वैसे तो कानपुर में बड़े इत्र कारोबारी पीयूष जैन (Piyush Jain) के घर पर छापेमारी में कुल 177 करोड़ बरामद किए गए हैं। हालत ये कि कारोबारी के घर नोटों का ढेर देखकर छापा मारने पहुंची टीम की भी एल पल के लिए आंखे भी फटी की फटी रह गई। बाद में टीम को यहाँ नोट गिनने के लिए 6 मशीनें मंगानी पडी। वहीं इत्र कारोबारी के बेटे प्रत्यूष जैन को बीते शुक्रवार को ही DGGI टीम ने हिरासत में भी ले लिया था।
#WATCH | As per Central Board of Indirect Taxes and Customs chairman Vivek Johri, about Rs 150 crores have been seized in the raid, counting still underway.
Visuals from businessman Piyush Jain’s residence in Kanpur. pic.twitter.com/u7aBTJhGxW
— ANI (@ANI) December 24, 2021
दरअसल उक्त रेड के दौरान बरामद हुए 177 करोड़ रुपयों को पहली खेप में 13 डिब्बों में और दूसरी खेप में 17 बक्सों में रखकर रिजर्व बैंक में जमा कराया गया है। इतना ही नहीं पीयूष जैन के घर कानपुर के जूही स्थित घर में एक तहखाना भी मिला है। इधर टीम को इतने कैश को गिनने के लिए SBI की मदद लेनी पड़ी।
कौन हैं ये ‘कुबेरपति’ पीयूष जैन
दरअसल मीडिया चैनलों के रिपोर्ट के मुताबिक पीयूष जैन कन्नौज के बड़े इत्र कारोबारी हैं। उनका मूल निवास कन्नौज के छपट्टी मोहल्ले का होली चौक है। साथ ही उनके कानपुर और कन्नौज में घर के अलावा इत्र की फैक्ट्री, कोल्ड स्टोर, पेट्रोल पंप भी हैं। इतना ही नहीं पीयूष जैन का मुंबई में भी घर, हेड ऑफिस और शोरूम हैं। कारोबारी की कुछ कंपनियां मुंबई में भी रजिस्टर हैं। अधिकारियों की माने तो पीयूष जैन के पास तकरीबन 40 कंपनियां हैं। इनमें 2 मिडिल ईस्ट में हैं। जैन के मुंबई के शोरूम से परफ्यूम देश और विदेश में भी बिकता है।
अखिलेश यादव के करीबी हैं पीयूष जैन!
वहीं राजनीतिक गलियारों से खबर है कि पीयूष जैन,अखिलेश यादव के करीबी हैं। दरअसल वे उस इत्र लॉबी के मेंबर हैं जो अखिलेश की बहुत करीबी मानी जाती है। इतना ही नहीं पीयूष जैन ने बीते महीने अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी इत्र भी लॉन्च किया था। वैसे पीयूष का परिवार कानपुर के आनंदपुरी कॉलोनी में 8 सालों से रह रहा है। कन्नौज में भी उनका घर है लेकिन वह सार्वजनिक तौर पर वहां पर कम ही नजर आए हैं। जो भी हो लेकिन पियूष जैन फिलहाल भारत के छुपे हुए कुबेरपति प्रतीत हो रहे हैं।