उत्तर प्रदेश: स्कूल में घुसा तेंदुआ, छात्र को किया घायल

    Loading

    उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश से एक बहुत हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है। दरअसल अलीग़ढ  के एक स्कुल में तेंदुआ घूंस गया और वहां मौजूद छात्र पर हमला भी कर दिया। अब वन छात्र जख्मी अवस्था में है। पुरे स्कूल में तेंदुए ने अपना आतंक मचाया। आपको बता दें की यह खौफनाक घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के चौधरी निहाल सिंह इंटर कॉलेज ( Chaudhary Nihal Singh Inter College)की है।

    घायल बच्चे ने बताया अपना हाल 

    जैसे ही ये घटना हुई उसी वक्त इसकी सूचना वन विभाग और स्थानीय पुलिस को दी और वे मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ा गया।इसके बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया। इस बारे में अपनी आपबीती बताते हुए घायल छात्र लकी राज सिंह ने कहा कि ‘जैसे ही मैंने क्लास में प्रवेश किया, मैंने देखा कि वहां एक तेंदुआ था। जैसे ही मैं मुड़ा, तेंदुए ने हमला किया और मुझे हाथ और पीठ पर काट लिया।”

    प्रिंसिपल ने कहा…. 

    इस घटना पर चौधरी निहाल सिंह इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल योगेश यादव ने कहा कि ‘आज सुबह छात्रों के आते ही एक तेंदुआ परिसर में घुस गया। एक छात्र पर तेंदुए ने हमला किया। घायल छात्र को सरकारी अस्पताल ले जाया गया है और इलाज कराया गया है। वह अब घर पर है और ठीक है।’

    CCTV में कैद हुई घटना 

    आपको बता दें कि ये पूरी खौफनाक घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि तेंदुआ क्लास के कमरे में इधर-उधर घूम रहा है।  वहीं जब यह घटना हुई तो आसपास के लोग अपने घर के छतों से तेंदुए को देखने के लिए खड़े थे।