VIDEO: The festival of colors is being celebrated with pomp in the country, see the scene of Holi being celebrated in Banke Bihari temple
Photo:@ANI/Twitter

    Loading

    नई दिल्ली: देशभर में आज रंगों का त्योहार होली (Holi 2022) धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं कोरोना काल में दो साल सादगी से मनाए जाने के बाद इस साल लोग होली के मौके पर रंगों में सराबोर दिख रहे हैं। इसके साथ ही लोग इस रंगीले त्यौहार को अलग-अलग अंदाज में मनाते हुए दिख रहे हैं। आज कहीं होली के गाने के बीच लोग झूमकर इसे मना रहे हैं तो कहीं फूलों के साथ होली खेली जा रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में होली सेलेब्रेशन्स का कुछ अलग ही नजारा है। यूपी के मथुरा में वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple in Vrindavan) में लोगों का हुजूम देखा जा सकता है। 

    वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर की सामने सामने आई तस्वीरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा सकती है। ऐसे में लोगों को रंगों से सराबोर भी देखा जा सकता है। देश के अन्य राज्यों की तरह यूपी में भी लोग धूम धाम से होली मना रहे हैं।

    होली के इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को होली के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दी और कामना की कि यह त्योहार उनके जीवन में खुशियों के हर रंग लाये। अमित शाह, राजनाथ सिंह और मुख्तार अब्बास नकवी समेत कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने भी लोगों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।

    पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में खुशियों का हर रंग लेकर आये।”