नई दिल्ली: शादी समारोह (Wedding Function) में आतिशबाज़ी (Fireworks) आम बात है। लेकिन इसमें अक्सर दूल्हा-दुल्हन (Groom-Bride) स्टेज पर बैठकर सिर्फ फायर वर्क्स को देखते हुए और एन्जॉय करते हुए देखा गया है। हाल में सोशल मीडिया (Social Media) पर सामने आए एक वीडियो (Video) में इससे हटकर कुछ ऐसा देखा गया जिसे देख हर कोई हैरान रह गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस वीडियो के सामने आने के बाद अब पुलिस भी हरकत में आई है और आनेवाले दिनों में क़ानूनी कार्रवाई भी मुमकिन है।
बताया जा रहा है कि, वीडियो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का है। इस चौंकाने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि, अपनी ही शादी में इस नवविवाहित जोड़े ने हाथ में बंदूक लिया हुआ है और हवा में फायरिंग कर रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट चुकी है।
शादी के जोश में खोया होश,दूल्हा दुल्हन पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी,ग़ाज़ियाबाद के घंटाघर का मामला pic.twitter.com/aTeoI2xcZD
— Mukesh singh sengar मुकेश सिंह सेंगर (@mukeshmukeshs) December 14, 2021
वीडियो में दूल्हे को गोलियां दागते हुए देखा जा सकता है और मुस्कुराती दुल्हन उसके साथ पोज देती दिखाई दे रही है। वैसे उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में जश्न मनाने के लिए गोलीबारी आम है। कई मामलों में पुलिस सख्त कार्रवाई भी कर चुकी है। बीते अगस्त में दिल्ली में एक जन्मदिन समारोह में गोली चलाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
बाहरी दिल्ली के पूर्वी पश्चिम विहार में एक घर की छत पर आयोजित समारोह में हवा में गोलियां चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। लेकिन इस तरह से दूल्हा-दुल्हन का स्टेज पर गोलियां चलाने का वीडियो पहले शायद ही देखा गया है।