
नई दिल्ली. जहाँ एक तरफ योगी आदित्यनाथ देश के सबसे बड़े राज्य के लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ इस ऐतिहासिक घटना को ऐतिहासिक बनाने के लिए BJP आज जैसे कोई नहीं छोड़ रही है। इस हेतु आज देश के 12 राज्यों के मुक्यमंत्री, BJP शासित राज्यों के कई डिप्टी सीएम, महान हस्तियां, उद्योगपति, कलाकार और इस जीत के भागीदार BJP के छोटे-बड़े नेता, कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे रहे हैं। देखा जाए तो आज देश की हर सड़क सिर्फ और सिर्फ लखनऊ के अटल स्टेडियम से जुड़ी हुई प्रतीत हो रही है।
इकाना स्टेडियम में शाम 4 बजे शपथ ग्रहण
बता दें कि, योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह लखनऊ के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शाम 4 बजे होगा। इसके साथ ही आज अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। इसके अलावा मुकेश अंबानी समेत 60 उद्योगपतियों को शपथ ग्रहण का न्योता दिया गया है। इकाना स्टेडियम में आज सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
आज पूरे कार्यक्रम के दौरान इकाना स्टेडियम और लखनऊ में एंटी ड्रोन टीम आसमान से निगरानी करेगी। इसके अलावा स्टेडियम के आसपास के सभी ऊंची इमारतों से भी जरुरी और पैनी नजर रखी जाएगी। इसके अलावा ATS के कमांडो दस्ता भी तैनात रहेगा। 5 कंपनी पीएसी और 3000 पुलिसकर्मी शपथ ग्रहण के कार्यक्रम में तैनात किए जाएंगे।
यहाँ देखें योगी आदित्यनाथ का शपथग्रहण समारोह LIVE
अब आप भी आज निचे दिए गए लिंक के द्वारा योगी आदित्यनाथ का मुख्यमंत्री बने का शपथग्रहण समारोह लाइव देख सकते हैं।
होगा इतने बड़े लोगों का जमावड़ा
इसके साथ ही उत्तरप्रदेश के सभी विपक्षी नेताओं को शपथ ग्रहण का न्योता भेजा गया है। साथ ही खुद योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या, मथुरा और वाराणसी के 50 से ज्यादा संतों को खुद न्योता दिया है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सभी सदस्यों को भी आज आने का न्योता दिया गया है। योग गुरु बाबा रामदेव, कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और अभिनेता अनुपम खेर का नाम भी लिस्ट में शामिल है।वैसे भी इकाना स्टेडियम में 50000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। साथ ही सुरक्षा के लिए 8000 पुलिसकर्मी कि फ़ौज तैनात की गई है।
कयास यह भी लगाये जा रहे हैं कि दिल्ली में BJP के शीर्ष नेताओं ने उत्तर प्रदेश में सरकार के गठन की कवायद को अंतिम रूप दे दिया है। वहीं पार्टी और अन्य मीडिया के सूत्रों के मुताबिक, राज्य में इस बार भी 2 उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं। साथ ही आज CM योगी आदित्यनाथ के साथ करीब 48 मंत्री शपथ ले सकते हैं। वहीं इस बार नई कैबिनेट में 7 से 8 महिलाएं भी मंत्री बन सकती हैं। वहीं इस बार CM योगी के कैबिनेट में कुछ पूर्व नौकरशाह भी शामिल हो सकते हैं।
बता दें कि UP विधानसभा के हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ BJP को 255 सीटें मिली थी जबकि उसके सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) को 12 और निषाद पार्टी को 6 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।