ADITYANATH
Pic: Twitter

    Loading

    नई दिल्ली. सुबह की बड़ी खबर के अनुसार आज यानी शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी बार शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (इकाना स्टेडियम) में शाम 4 बजे से होगी। इस ख़ास समारोह में PM नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) समेत कई बड़ी केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे। तो वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और देश के 60 से अधिक प्रमुख उद्योगपतियों को भी यहाँ आज आमंत्रित किया गया है।

    पता हो कि योगी आदित्यनाथ को बीते गुरुवार को एक बार फिर सर्वसम्मति से BJP के नवनिर्वाचित विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। अब राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया है। आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

    हो सकते हैं 2 उपमुख्यमंत्री 

    कयास यह भी लगाये जा रहे हैं कि दिल्ली में BJP के शीर्ष नेताओं ने उत्तर प्रदेश में सरकार के गठन की कवायद को अंतिम रूप दे दिया है। वहीं पार्टी और अन्य मीडिया के सूत्रों के मुताबिक, राज्य में इस बार भी 2 उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं। निवर्तमान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा के साथ-साथ अब उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को उपमुख्यमंत्री पद के लिए भी प्रमुख दावेदारों के तौर पर देखा जा रहा है।

    महिलाएं भी बन सकती हैं मंत्री

    ऐसा भी कहा जा रहा है कि आज CM योगी आदित्यनाथ के साथ करीब 48 मंत्री शपथ ले सकते हैं। वहीं इस बार नई कैबिनेट में 7 से 8 महिलाएं भी मंत्री बन सकती हैं। हालांकि अभी किसी भी मंत्री का नाम साफ नहीं हुआ है, लेकिन कुछ पुराने मंत्रियों की वापसी, तो कुछ युवा चेहरों को इस बार बड़ी तवज्जो मिलने की 

    इन ख़ास चेहरों को मिल सकती है जगह!

    पार्टी और मीडिया सूत्रों के अनुसार नए मंत्रिमंडल में पंकज सिंह, दयाशंकर सिंह, राजेश्वर सिंह, असीम अरुण, शलभमणि त्रिपाठी को भी जगह मिल सकती है। हालाँकि BJP के लिए सबसे बड़ी चुनौती सहयोगी दलों की हिस्सेदारी सुनिश्चित करना है। वहीं अब संजय निषाद भी उपमुख्यमंत्री पद से कम पर मानने को तैयार नहीं है। जब से चुनाव के नतीजे आए हैं, तब से अब तक कई बार उपमुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए उन्होंने दावेदारी ठोंकी है।

    पूर्व नौकरशाह भी हो सकते हैं शामिल

    इस बार CM योगी के कैबिनेट में कुछ पूर्व नौकरशाह भी शामिल हो सकते हैं। इसमें कन्नौज से जीते असीम अरुण, सरोजनीनगर के विधायक राजेश्वर सिंह और PM मोदी के करीबी माने जाने वाले पूर्व आईएएस और एमएलसी एके शर्मा के नाम भी शामिल है। 

    गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ BJP को 255 सीटें मिली थी जबकि उसके सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) को 12 और निषाद पार्टी को छह सीटों पर जीत हासिल हुई थी।